Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जेएनएसी के कर्मचारियों ने बर्मामाइंस पारिवारिक आश्रयगृह में बीमार पड़ी महिला को एमजीएम अस्पताल में कराया भर्ती

Jamshedpur: जेएनएसी के कर्मचारियों ने बर्मामाइंस पारिवारिक आश्रयगृह में बीमार पड़ी महिला को एमजीएम अस्पताल में कराया भर्ती

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पारा काफी गिर गया है। सर्दी बढ़ गई है। इसे लेकर शहर में छह आश्रय गृह का संचालन शुरू कर दिया गया है। इन आश्रय गृह में सर्दियों से बचने के लिए लोग आश्रय ले रहे हैं। जो लोग शहर में फुटपाथ या खुले में लेटते हैं उन्हें इन आश्रय गृह में लाया जा रहा है। इसी तरह एक महिला रेस्क्यू कर बर्मा माइंस स्थित पारिवारिक आश्रय गृह में लाई गई थी। मंगलवार को उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर जेएनएसी( जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति) के नगर मिशन प्रबंधक राकेश आनंद और सामुदायिक संगठनकर्ता गीता कुमारी की देखरेख में जेएनएसी के विशेष अधिकारी अजीत कुमार के निर्देश पर महिला को फौरन एंबुलेंस के जरिए ले जाकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। राज्य स्तरीय आश्रय गृह अनुसरण समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडे के निर्देश पर जेएनएसी क्षेत्र में 6 आश्रय गृह चलाए जा रहे हैं।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply