Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: महीने भर से जाम है मानगो बाजार के प्रवेश द्वार का नाला, शिकायत के बाद भी सोए हुए हैं मानगो नगर निगम के अधिकारी+ वीडियो

Jamshesdpur: महीने भर से जाम है मानगो बाजार के प्रवेश द्वार का नाला, शिकायत के बाद भी सोए हुए हैं मानगो नगर निगम के अधिकारी+ वीडियो

जमशेदपुर: मानगो बाजार के प्रवेश द्वार का नाला महीने भर से जाम है। इसकी वजह से गंदा पानी सड़क पर बहते हुए बाजार में प्रवेश कर रहा है। गंदे पानी की बदबू से माहौल गंदा है। बाजार में दुर्गंध फैल रही है। दुकानदारों ने मामले की शिकायत मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव से की थी। लेकिन नगर निगम ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद मंगलवार को लोगों ने मामले से भाजपा नेता विकास सिंह को अवगत कराया है। इसके बाद भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। विकास सिंह ने कहा कि मानगो नगर निगम की स्थिति दयनीय हो गई है। इसका काम सिर्फ अवैध निर्माण वाली बिल्डिंग को सील करना है और डील करने के बाद फिर सील खोलना है। उन्होंने कहा कि पूरे मानगो में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ सफाई में घोटाला हो रहा है। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की कान पर जूं नहीं रेंग रही है। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि अगर जल्द नाला साफ नहीं हुआ तो कार्यपालक अधिकारी के क्रियाकलाप के खिलाफ नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply