Home > Crime > Jamshedpur: बिरसानगर में पैसे के लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट, एक महिला का हाथ टूटा+ वीडियो

Jamshedpur: बिरसानगर में पैसे के लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट, एक महिला का हाथ टूटा+ वीडियो

जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर 6 में पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट हुई है। इस मारपीट में सूरज सिंह की पत्नी आशा कुमारी का हाथ टूट गया है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरज सिंह ने बताया कि उसके भाई कान्वाय चालक दीपक सिंह ने सोनी सिंह से ₹700 उधार लिया था। सोनी सिंह के साथ दीपक सिंह गाड़ी पर जाता था। लेकिन, इस बार वह उसके साथ नहीं गया। इससे सोनी सिंह नाराज हो गया और अपना पैसा लेने दीपक सिंह के घर पहुंच गया। दीपक सिंह घर पर नहीं थे। सूरज सिंह घर पर थे। सोनी सिंह को पैसा वापस कर दिया गया। इसके बावजूद वह गाली दे रहा था। मना करने पर उसने मारपीट की। बीच बचाव करने पहुंची महिला आशा कुमारी घायल हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply