Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के स्ट्रेट माइल रोड पर क्वार्टर में चोरी करने घुसे चोर पकड़े गए, धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपा

साकची थाना क्षेत्र के स्ट्रेट माइल रोड पर क्वार्टर में चोरी करने घुसे चोर पकड़े गए, धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के स्ट्रेट माइल रोड पर क्वार्टर नंबर 6 /111 में चोरी करने के लिए घुसे। लोगों ने देख लिया और शोर मचाया। फिर घेर कर एक चोर को पकड़ लिया गया। अलबत्ता, उसके साथी फरार होने में कामयाब हो गए थे। लेकिन, लोगों ने पकड़े गए चोर की जमकर धुनाई की और उससे पूछा कि जो चोर फरार हुए हैं, वह कौन हैं। फिर उसके बताने के अनुसार दो और चोरों को पकड़ा गया। सब की धुनाई की गई। इसके बाद साकची थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस तीनों चोरों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि क्वार्टर में छोटे-मोटे सामान की रोज चोरी हो रही थी। इसीलिए सभी लोग अलर्ट थे और निगाह रखे हुए थे। इसी दौरान आए चोरों को खदेड़ कर पकड़ा गया।
इसे भी पढ़ें – विश्व सफाई दिवस पर भी लौह नगरी में फैले कचरे के ढेर, डेंगू के प्रकोप के बीच भी सफाई में बरती जा रही कोताही

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO