Home > Jamshedpur > टाटा स्टील ने ‘चेरो आर्चर्स’ का किया अनावरण, झारखंड से आर्चरी प्रीमियर लीग में दमदार शुरुआत

टाटा स्टील ने ‘चेरो आर्चर्स’ का किया अनावरण, झारखंड से आर्चरी प्रीमियर लीग में दमदार शुरुआत

जमशेदपुर (Jharkhand) : भारत की पहली Archery Premier League (APL) में झारखंड का परचम लहराने के लिए टाटा स्टील ने अपनी टीम ‘चेरो आर्चर्स’ (Jamshedpur Tata Steel Archery Team) लॉन्च की है। यह टीम राज्य की समृद्ध जनजातीय विरासत और ऐतिहासिक चेरो वंश की साहसिकता का प्रतीक मानी जा रही है।

नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, महासचिव वीरेन्द्र सचदेवा और राष्ट्रीय कोच मौजूद रहे। इस अवसर पर टाटा स्टील की ओर से डीबी. सुंदरा रामम (VP – Corporate Services), मुकुल विनायक चौधरी (Chief, Sports) और पूर्णिमा महतो (Head Coach, Tata Archery Academy & Indian Team) उपस्थित थीं।

Jamshedpur Tata Steel Archery Team

Jamshedpur Tata Steel Archery Team

डी.बी. सुंदरा रामम ने कहा – “खेल टाटा स्टील की संस्कृति का हिस्सा हैं। आर्चरी प्रीमियर लीग भारतीय खेल जगत के लिए ऐतिहासिक क्षण है और हमें गर्व है कि ‘चेरो आर्चर्स’ (Jamshedpur Tata Steel Archery Team) इसमें झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है।”

टीम का प्रतीक चिन्ह इस्पात की मजबूती और पारंपरिक आदिवासी कला को दर्शाता है। इसमें भविष्य की जीत और संघर्षशील भावना का संदेश भी छिपा है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन कर्मचारियों को मिलेगा 20% वार्षिक बोनस, अधिकतम बोनस 48626

 चेरो आर्चर्स टीम (झारखंड) 

* मैथियस फुलर्टन – विश्व रैंक 2 (कंपाउंड)

* कैथरीना बाउर – विश्व रैंक 9 (रिकर्व)

* राहुल – AAI रैंक 3 (रिकर्व)

* पृथिका प्रदीप – AAI रैंक 3 (कंपाउंड)

* अतनु दास – AAI रैंक 5 (रिकर्व)

* मडाला हंसीनी – AAI रैंक 6 (कंपाउंड)

* साहिल राजेश – AAI रैंक 6 (कंपाउंड)

* कुमकुम मोहोड – AAI रैंक 7 (रिकर्व)

Archery Premier League (APL)

यह भारत की पहली पेशेवर आर्चरी लीग है, जिसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी –

* चेरो आर्चर्स (झारखंड)

* चोला चीफ्स (तमिलनाडु)

* ककातीया नाइट्स (तेलंगाना)

* माइटी मराठा (महाराष्ट्र)

* पृथ्वीराज योद्धा (दिल्ली)

* राजपुताना रॉयल्स (राजस्थान)

हर टीम में 8 खिलाड़ी (4 रिकर्व और 4 कंपाउंड) होंगे, जिनमें 2 अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज भी शामिल होंगे। कुल 48 खिलाड़ी इस लीग में खेलेंगे।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply