Home > Jamshedpur > मोहरदा जलापूर्ति योजना को मिलेगी रफ्तार, जमशेदपुर में जलापूर्ति सिस्टम बनेगा आधुनिक

मोहरदा जलापूर्ति योजना को मिलेगी रफ्तार, जमशेदपुर में जलापूर्ति सिस्टम बनेगा आधुनिक

जमशेदपुर (झारखंड ) : उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को टाटा यूआईएसएल और परामर्शदाता संस्था के साथ मोहरदा जलापूर्ति योजना (Moharda Water Supply)  की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहायक अभियंता, विशेष पदाधिकारी और परामर्शी उपस्थित थे।

बैठक में जलापूर्ति प्रणाली (Moharda Water Supply) को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। इसमें मोहरदा जलशोधन संयंत्र (WTP) की क्षमता 50 MLD तक बढ़ाने, समर्पित राइजिंग लाइन बिछाने, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बिरसानगर में नया ईएसआर (Elevated Service Reservoir) बनाने और पुराने जीएसआर (Ground Service Reservoir) को मजबूत करने का निर्णय शामिल है।

इसे भी पढ़ें – सोनारी ज्वेलरी शॉप लूटकांड : जमशेदपुर पुलिस ने पलामू से मास्टरमाइंड को दबोचा, कार भी बरामद

जल ढांचा सुरक्षा और सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया। इसके तहत ईएसआर के चारों ओर बाउंड्री वॉल, परिसर में वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण कार्य कराने की योजना बनी। साथ ही, पूरी जलापूर्ति प्रणाली में SCADA तकनीक लागू करने का भी निर्णय लिया गया।

डीएमसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ और निर्बाध जलापूर्ति मिल सके।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply