Home > Business > Jamshedpur Tata Power : महाराष्ट्र के औसा में टाटा पावर की 100.8 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना शुरू, सालाना बनेगी 308 मिलियन यूनिट बिजली

Jamshedpur Tata Power : महाराष्ट्र के औसा में टाटा पावर की 100.8 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना शुरू, सालाना बनेगी 308 मिलियन यूनिट बिजली

Jamshedpur : टाटा पावर ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी की सहायक इकाई टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा में 100.8 मेगावाट क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजना शुरू कर दी (Jamshedpur Tata Power) है। इस परियोजना से हर साल करीब 308 मिलियन यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन होने की उम्मीद है।

इस परियोजना (Jamshedpur Tata Power) के माध्यम से उत्पादित बिजली की आपूर्ति टाटा पावर की मुंबई वितरण इकाई टीपीसी-डी को की जाएगी। इससे मुंबई में स्वच्छ और भरोसेमंद बिजली की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

परियोजना के तहत 28 आधुनिक विंड टर्बाइन लगाए गए हैं। इनमें एसजी 3.6-145 मॉडल के हॉरिजॉन्टल एक्सिस विंड टर्बाइन जनरेटर शामिल हैं। प्रत्येक टर्बाइन को बेहतर दक्षता के साथ बिजली उत्पादन के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार, इस परियोजना से हर साल लगभग 2,52,560 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है। इससे पर्यावरण संरक्षण और कम कार्बन उत्सर्जन वाली ऊर्जा व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रिड कनेक्टिविटी में बदलाव बनी बड़ी चुनौती

परियोजना के निर्माण के दौरान ग्रिड कनेक्टिविटी की योजना में बदलाव होने से कंपनी के सामने तकनीकी चुनौती खड़ी हो गई थी। पहले प्रस्तावित एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) लाइन की व्यवस्था को बदलकर मोनोपोल आधारित प्रणाली अपनानी पड़ी। इसके चलते डिजाइन, सामग्री की खरीद और निर्माण से जुड़े कार्यों में अतिरिक्त जटिलताएं सामने आईं।

टीपीआरईएल के विंड प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन डिवीजन के लिए यह पहली मोनोपोल स्थापना थी। हालांकि, टीम ने चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करते हुए नई व्यवस्था को लागू किया और परियोजना निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली।

12.1 गीगावाट हुई कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

औसा परियोजना के शुरू होने के बाद टीपीआरईएल की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 12.1 गीगावाट हो गई है। इसमें से 7.3 गीगावाट क्षमता फिलहाल संचालित है। चालू क्षमता में 5.9 गीगावाट सौर ऊर्जा और 1.4 गीगावाट पवन ऊर्जा शामिल है।

वहीं, कंपनी की शेष 4.8 गीगावाट क्षमता की परियोजनाओं पर अलग-अलग चरणों में काम जारी है। औसा परियोजना के संचालन से टाटा पावर की स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन क्षमता को मजबूती मिलने के साथ देश में नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार को भी गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Samvad 2026 : जमशेदपुर में संवाद 2026 के दूसरे दिन जनजातीय व्यंजनों और संस्कृति की दिखी झलक, छह फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

You may also like
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर रिन्यूएबल्स की बड़ी छलांग, दूसरी तिमाही में 419 मेगावाट की परियोजनाएं चालू; 130% से ज्यादा वृद्धि
चंद्रशेखरन के दोबारा Tata Sons चेयरमैन न बनने के फैसले से Tata Group के शेयरों में भारी गिरावट
जमशेदपुर में बोले एन चंद्रशेखरन: युद्ध हालात में कर्मचारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता+VDO