Home > Crime > Jamshedpur Train Stone Pelting: स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, मानगो के युवक के सिर में लगी गंभीर चोट; झाड़ग्राम में भर्ती

Jamshedpur Train Stone Pelting: स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, मानगो के युवक के सिर में लगी गंभीर चोट; झाड़ग्राम में भर्ती

Jamshedpur (Jharkhand) : हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस पर सारडीह और झाड़ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच पत्थरबाजी (Jamshedpur Train Stone Pelting) की घटना में जमशेदपुर के मानगो निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्थर युवक के सिर में लगा, जिसके बाद उसे झाड़ग्राम स्टेशन पर उतारकर सरकारी अस्पताल में भर्ती (Jamshedpur Train Stone Pelting) कराया गया।

घायल की पहचान 28 वर्षीय अमरीक सिंह के रूप में हुई है। वह मानगो के कुंवर बस्ती का रहने वाला है। घटना के समय वह स्टील एक्सप्रेस के डी-6 कोच में सफर कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन पर पत्थर फेंके गए, जिनमें से एक पत्थर उसके सिर में लग गया।

झाड़ग्राम स्टेशन पर उतारा गया घायल यात्री

घटना के बाद ट्रेन में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घायल युवक को तत्काल इलाज की जरूरत को देखते हुए झाड़ग्राम स्टेशन पर उतारा गया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

खड़गपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, अमरीक सिंह का झाड़ग्राम के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि, उसके स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

चलती ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने से यात्रियों को गंभीर चोट लग सकती है। ऐसी घटनाओं में यात्रियों के घायल होने के साथ अन्य हादसों का खतरा भी बना रहता है।

फिलहाल पत्थरबाजी किसने की और इसके पीछे क्या कारण था, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और घायल युवक की स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें – Bagbera Jewellery Shop Theft: बागबेड़ा में श्री दुर्गा ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर फरार

You may also like
Jamshedpur No Entry : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर बदले ट्रैफिक नियम, 21 अक्टूबर को विसर्जन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद
Jamshedpur Sonari Accident: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत
Jamshedpur Fire : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में चाय स्टॉल पर सिलेंडर ब्लास्ट, आग की ऊंची लपटों से मची अफरा-तफरी
Jharkhand Rupi Soren News : हजारों लोगों की मौजूदगी में नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, जमशेदपुर से पहुंचे JMM नेता सरफराज हुसैन +VDO

Leave a Reply