Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के चूना भट्ठी पुल के पास एक चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग (Jamshedpur Fire ) लग गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद चाय स्टॉल में आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल (Jamshedpur Fire) रूप ले लिया। आग की लपटों के कारण घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।
घटना के बाद आसपास के लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बर्मामाइंस में चाय स्टॉल पर आग लगने की इस घटना से स्थानीय लोगों में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Train Stone Pelting: स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, मानगो के युवक के सिर में लगी गंभीर चोट; झाड़ग्राम में भर्ती




