Jamshedpur (Jharkhand) : आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित रोड नंबर 17 में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खान कॉम्प्लेक्स स्थित 99 शोरूम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के हिस्सों को भी (Jamshedpur Showroom Fire )अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में शोरूम के सामान के साथ दोपहिया वाहन और एक कार भी जल गई। शोरूम मालिक के अनुसार, घटना में करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना देर रात करीब दो बजे की है। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के लोगों में (Jamshedpur Showroom Fire) भी चिंता बढ़ गई। घटना की सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
शोरूम के मालिक इम्तियाज के मुताबिक, आग से दुकान में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, आग की चपेट में आने से दोपहिया वाहन और कार भी जल गई। नुकसान का शुरुआती अनुमान करीब 8 से 10 लाख रुपये लगाया गया है। हालांकि, क्षति का वास्तविक आकलन किया जाना बाकी है।
इसे भी पढ़ें :Bagbera Jewellery Shop Theft: बागबेड़ा में श्री दुर्गा ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर फरार
दमकल की देरी पर स्थानीय लोगों में नाराजगी
आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप था कि सूचना देने के करीब 45 मिनट बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल के देर से पहुंचने के कारण आग फैलती रही और नुकसान बढ़ने की आशंका बनी रही।
बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे का समय लगा। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही घटना के कारणों तथा नुकसान की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




