Home > Crime > सिदगोड़ा एसआई पर दुकानदार से गाली-गलौज का आरोप, CCTV फुटेज वायरल+ VDO

सिदगोड़ा एसआई पर दुकानदार से गाली-गलौज का आरोप, CCTV फुटेज वायरल+ VDO

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में तैनात एसआई विकास कुमार (Sidgora SI Abuse) पर बागुनहातु इलाके में एक दुकानदार से गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। घटना शनिवार दोपहर 1 बजे की है, जो दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि एसआई (Sidgora SI Abuse) दुकानदार से अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। घटना उस समय की है जब दुकानदार की मां भी दुकान में मौजूद थीं।

इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा से कथित समाजसेवी चंदन यादव गिरफ्तार, चड्ढी-बनियान में घसीटती ले गई पुलिस+ VDO

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस पदाधिकारी आम जनता से इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकते हैं। लोग एसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि प्रशासन एसआई पर क्या कार्रवाई करता है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply