Home > Crime > Jamshedpur : राजद जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी पर सर्विस सेंटर के एक कर्मचारी से मारपीट का आरोप+VDO

Jamshedpur : राजद जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी पर सर्विस सेंटर के एक कर्मचारी से मारपीट का आरोप+VDO

Jamshedpur : राजद के जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी की दबंगई एक बार फिर सुर्खियों में है। एनएच-33 के पास स्थित महेंद्रा बालाजी सर्विस सेंटर में पार्किंग विवाद को लेकर चौधरी ने सर्विस सेंटर के कर्मचारी दीपक महतो की पिटाई (FIR On RJD Leader) कर दी। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों और सर्विस सेंटर प्रबंधन के विरोध पर एमजीएम थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से FIR (FIR On RJD Leader) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शंभू चौधरी ने गाली-गलौज के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

मारपीट में घायल दीपक महतो और बीच-बचाव करने पहुंचे नरेश हांसदा को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, महिला कर्मचारी झूम गोरी और अन्य ने भी आरोप लगाया कि शंभू चौधरी अक्सर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हैं और उन्हें अगवा करने तक की धमकी देते हैं।

इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा से कथित समाजसेवी चंदन यादव गिरफ्तार, चड्ढी-बनियान में घसीटती ले गई पुलिस+ VDO

सर्विस सेंटर प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों का खुलकर समर्थन किया है। प्रबंधक विनीत कामथा ने कहा कि चौधरी बार-बार मुख्य सड़क को अपनी निजी संपत्ति बताकर विवाद खड़ा करते हैं और कर्मचारियों को डराने-धमकाने का काम करते हैं।

ग्रामीणों ने भी घटना की निंदा करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने CCTV फुटेज को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply