Home > Jamshedpur > पूर्वी सिंहभूम में 49 हजार से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड डिलीट, तीन माह में 2476 ने किया सरेंडर

पूर्वी सिंहभूम में 49 हजार से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड डिलीट, तीन माह में 2476 ने किया सरेंडर

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में अपात्र राशन कार्डधारियों (Jamshedpur Ration Card) पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त माह में अब तक 49,764 राशन कार्डधारियों (Jamshedpur Ration Card) का नाम डिलिट कर दिया गया है।

जांच में सामने आया कि 15,615 संदिग्ध आधार प्रविष्टियों को हटाया गया, 1,022 ऐसे लाभुक जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम या 100 वर्ष से अधिक थी, उन्हें बाहर किया गया। इसके अलावा 31,855 मौन राशन कार्डधारियों, जो छह माह या उससे अधिक समय से राशन नहीं ले रहे थे, के नाम काट दिए गए। साथ ही 1,023 डुप्लीकेट लाभुकों को भी सूची से बाहर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur : राजद जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी पर सर्विस सेंटर के एक कर्मचारी से मारपीट का आरोप+VDO

प्रशासनिक अभियान में पिछले तीन माह के दौरान 2,476 लोगों ने स्वयं अपना राशन कार्ड सरेंडर किया। इनमें से 2,148 नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि अगस्त माह में ही 249 कार्डधारियों का नाम डिलिट किया गया।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह कदम केवल वास्तविक लाभुकों तक खाद्यान्न पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपात्र लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से कार्ड सरेंडर करें, अन्यथा जांच में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply