Home > Crime > पूर्वी सिंहभूम के पटमदा में डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे के बाद आंदोलन खत्म किया

पूर्वी सिंहभूम के पटमदा में डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे के बाद आंदोलन खत्म किया

जमशेदपुर/पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र के जलडहर पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह लगभग 7:15 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार गंगासागर टुडू (30 वर्ष) की दर्दनाक मौत (Patamda Accident) हो गई। लावा पंचायत के कियाबोहाल गांव निवासी गंगासागर मजदूरी के लिए जमशेदपुर जा रहे थे। इसी दौरान रांगामाटी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार बालू लदा डंपर गलत दिशा में घुसा और उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में हेलमेट पहनने के बावजूद गंगासागर की मौके पर ही मौत हो गई।

(Patamda Accident) घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टाटा–पटमदा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने और डंपर चालकों की तेज रफ्तार ड्राइविंग के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

सूचना पाकर पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, मुखिया कानूराम बेसरा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में पटमदा थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई, जिसमें पीड़ित परिवार, प्रशासन और वाहन मालिक शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें – यूनाइटेड क्लब जमशेदपुर में कर्मचारियों को 18% बोनस, अधिकतम ₹55,817 मिलेगा

ग्रामीणों ने शुरू में 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की, लेकिन अंततः साढ़े तीन लाख रुपये पर सहमति बनी। मृतक के भाई हेमसागर टुडू को तत्काल डेढ़ लाख रुपये नकद दिए गए, जबकि शेष दो लाख रुपये 10 दिनों के भीतर श्राद्धकर्म से पहले देने का आश्वासन मिला। समझौते के बाद शाम 4 बजे सड़क जाम समाप्त हुआ और आवागमन सामान्य हुआ। इस बीच जाम से परेशान लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क पर सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

You may also like
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply