Home > Jamshedpur > जमशेदपुर पुराना कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने बांटा महाप्रभु जगन्नाथ का महाभोग, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

जमशेदपुर पुराना कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने बांटा महाप्रभु जगन्नाथ का महाभोग, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

Jamshedpur (Jharkhand) : भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथ यात्रा के अवसर पर गुरुवार को जमशेदपुर के पुराना कोर्ट परिसर में महाप्रभु जगन्नाथ सेवा दल के बैनर तले विशाल महाभोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन (Jamshedpur Court Jagannath Rath Yatra) किया गया। इस धार्मिक आयोजन में व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं के बीच महाभोग (Jamshedpur Court Jagannath Rath Yatra) का वितरण किया।

महाभोग वितरण का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक लगातार चला। इस दौरान कोर्ट परिसर और आसपास पहुंचे श्रद्धालुओं, आम लोगों एवं जरूरतमंदों सहित दो हजार से अधिक लोगों ने महाभोग ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, अक्षय कुमार झा, प्रणव सरकार, राजकुमार दास, महेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अनंत गोप, सुनील कुमार महंती, संजीव कुमार झा, जगन्नाथ कुमार, अनिल कुमार तिवारी, केशव सिंह, नीरज कुमार, रविंद्र कुमार ठाकुर, दिलीप सिंह, जसपाल, मनीष गुप्ता, मनोज कुमार, राकेश कुमार शर्मा (मुन्ना) और परमपति भगत सहित कई अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read also – Jharkhand Rail News: झारखंड को 3,907 करोड़ रुपये की दो बड़ी रेल परियोजनाओं की सौगात, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वहीं, राजेश कुमार झा, विद्यानंद मिश्रा, उमेश शुक्ला, बलराम सहित 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply