Home > Crime > जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: दो और आरोपी जेल भेजे गए, राघवेंद्र ने किया सरेंडर, गणेश मछुवा गिरफ्तार

जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: दो और आरोपी जेल भेजे गए, राघवेंद्र ने किया सरेंडर, गणेश मछुवा गिरफ्तार

Jamshedpur (Jharkhand) : बिष्टुपुर स्थित चर्चित डीडी बार हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों राघवेंद्र कुमार उर्फ रविंद्र उर्फ घेरे और गणेश मछुवा को गिरफ्तार (Jamshedpur DD Bar Murder) कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जबकि गणेश मछुवा को पुलिस ने छापेमारी (Jamshedpur DD Bar Murder) कर दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उस स्कूटी को भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल घटना के बाद फरार होने और छिपने के लिए किया गया था। यह बरामदगी जांच में महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

पुलिस के अनुसार 27 जून की रात करीब 11:30 बजे बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

जांच के दौरान अब तक प्राथमिकी और अप्राथमिकी मामलों को मिलाकर कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गणेश मछुवा ने मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा, राहुल दुबे और राघवेंद्र उर्फ घेरे को घटना के बाद छिपाने और फरार कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

पुलिस ने बताया कि गणेश मछुवा का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वह अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मामलों में पहले भी दो बार जेल जा चुका है।

इस कार्रवाई में सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी, डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार, विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार, तकनीकी शाखा और विशेष छापामार टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए जवाबी हमले, ‘ऑपरेशन नस्र-2’ के नए चरण से थर्राए दुश्मन

गौरतलब है कि इस हत्याकांड में भाजपा नेता नीरज सिंह, बार मैनेजर विजय समेत कई अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। एसआईटी मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
धतकीडीह में वृद्ध महिला की आंख में स्प्रे करने वाली आरोपी महिला पकड़ी गई, CCTV से खुला राज+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply