Pope Leo XIV Argentina Visit : ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना में करीब 39 साल बाद किसी पोप के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 14वें पोप लियो 8 से 11 नवंबर तक अर्जेंटीना के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न प्रार्थना सभाओं और धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। यात्रा के पहले दिन (Pope Leo XIV Argentina Visit) उनकी मुलाकात अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से भी प्रस्तावित है। पोप के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और कई सख्त प्रतिबंध लागू किए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पोप के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की पहचान की जांच की जाएगी। कार्यक्रम स्थलों पर धातु से (Pope Leo XIV Argentina Visit) बने कांटे-चाकू, लाइटर और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को केवल प्लास्टिक के कांटे और चम्मच ले जाने की छूट दी गई है।
लुजान निवासी क्रिस्टियन के अनुसार, प्रशासन ने सेल्फी स्टिक को लेकर भी विशेष नियम बनाया है। 20 सेंटीमीटर से अधिक लंबी सेल्फी स्टिक कार्यक्रम स्थल पर नहीं ले जाई जा सकेगी। प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने पर उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
वहीं, बेसिलिका के नजदीक पार्किंग स्थल पर काम करने वाले मटियास ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को विशेष परमिट लेना होगा। इसके अलावा शहर में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की भी तैयारी है। ऐसे में लोगों को अपने वाहनों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की सुविधा नहीं मिल सकती है और उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ सकता है।
पोप की यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए जाएंगे। ब्यूनस आयर्स को लुजान और दूसरे प्रमुख शहरों से जोड़ने वाले राजमार्ग के करीब 50 किलोमीटर हिस्से को 15 घंटे से अधिक समय तक बंद रखने की योजना है। इसी रास्ते से पोप कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur TMH : TMH में अब बिलिंग काउंटर पर आने का झंझट खत्म, वार्ड से ही कर दीजिए पेमेंट
इसके अलावा हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी। एयरलाइंस को पोप के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार उड़ानों के समय में बदलाव करने के निर्देश दिए जाएंगे। प्रशासन का पूरा जोर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने पर है।




