Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में पथ विक्रेताओं के लिए प्रधानमंत्री पथ विक्रेता योजना, मानगो विकास समिति ने जताई उम्मीद

जमशेदपुर में पथ विक्रेताओं के लिए प्रधानमंत्री पथ विक्रेता योजना, मानगो विकास समिति ने जताई उम्मीद

Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के पथ विक्रेताओं के कल्याण हेतु उन्हें प्रधानमंत्री पथ विक्रेता योजना (Mango Devlopment) में शामिल किए जाने का प्रयास स्वागत योग्य माना गया है। इस योजना के तहत पथ विक्रेताओं को 15 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का ऋण सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन होगा।

मानगो विकास समिति के अध्यक्ष और बिरसा मुंडा सब्जी विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि यह योजना पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगी। डिजिटल प्रशिक्षण से उनके कारोबार को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि मानगो नगर निगम पथ विक्रेताओं की (Mango Development) समस्याओं की अनदेखी करता रहा है। मानगो सेंट्रल वर्ज में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले कई परिवारों को उजाड़ा गया, लेकिन न तो पुनर्वास की कोई व्यवस्था हुई और न ही कोई आर्थिक सहायता दी गई। इससे सैकड़ों परिवार अब भी भुखमरी की मार झेल रहे हैं।

ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को भी है। पहले वे पूर्वी क्षेत्र से विधायक थे और ज्यादा मदद नहीं कर पाए थे, लेकिन अब यह मुद्दा उनके क्षेत्राधिकार में है। इसलिए समिति ने उनसे अपील की है कि वे पुनः पहल करें और गरीब पथ विक्रेताओं के पुनर्वास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं।

इसे भी पढ़ें – यूनाइटेड क्लब जमशेदपुर में कर्मचारियों को 18% बोनस, अधिकतम ₹55,817 मिलेगा

समिति ने नगर निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि वे केवल निहित स्वार्थ देखते हैं। विधायक से अनुरोध किया गया कि निगम की मनमानी पर लगाम कसने और कार्यशैली में सुधार लाने के लिए एक निगरानी समिति का गठन हो, ताकि योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा हो सके।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply