जमशेदपुर (झारखंड): दुर्गा पूजा को लेकर कंपनियों और संस्थानों में बोनस वितरण का दौर जारी है। इसी कड़ी में शनिवार, 20 सितंबर 2025 को यूनाइटेड क्लब, जमशेदपुर प्रबंधन और कैंटीन होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच वार्षिक बोनस (Jamshedpur United Club Bonus) समझौता हुआ। इस समझौते के तहत कर्मचारियों को 18 प्रतिशत बोनस देने का निर्णय लिया गया है।
समझौते के अनुसार, कर्मचारियों को अधिकतम बोनस ₹55,817 और न्यूनतम बोनस ₹26,042 मिलेगा। बोनस की राशि 25 सितंबर 2025 तक कर्मचारियों के खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। ( Jamshedpur United Club Bonus) बोनस मिलने के बाद कर्मचारियों ने जश्न मनाया और यूनियन नेताओं का आभार जताया।
इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारियों को 6.676 करोड़ रुपये का बोनस, जमशेदपुर में खुशी की लहर
समझौते पर प्रबंधन की ओर से यूनाइटेड क्लब अध्यक्ष प्रोबल घोष ने हस्ताक्षर किए, वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने समझौते को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से रंजन के. सिंह, कुमार गोपाल, मनीष के. श्रीवास्तव, मनसवी दुआ राय और मोहम्मद परवेज मौजूद थे। वहीं यूनियन से बी.के. दिंदा, ददन सिंह, माधव हरपाल और राजू सोना उपस्थित रहे।




