Home > Jamshedpur > Jharkhand IAS News : राप्रसे से बने किसी भी IAS को नहीं मिली जिले की कमान

Jharkhand IAS News : राप्रसे से बने किसी भी IAS को नहीं मिली जिले की कमान

Ranchi: (Jharkhand IAS News) रांची से एक अहम खबर सामने आ रही है। राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति पाने वाले किसी भी अधिकारी को इस बार जिले की कमान नहीं सौंपी गई है। सोमवार को जारी उपायुक्तों की तबादला सूची में एक भी राप्रसे से प्रोन्नत अधिकारी का नाम नहीं है। इतना ही नहीं, पहले से पदस्थापित तीन ऐसे अधिकारियों को भी हटा दिया गया है, जो राप्रसे से IAS बने थे। ( Jharkhand IAS News )

Jharkhand IAS News : तीन प्रोन्नत अधिकारी हटाए गए

राज्य सरकार ने 26 मई को एक साथ 20 जिलों के उपायुक्तों का तबादला किया। इस फेरबदल में गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर, सिमडेगा के उपायुक्त अजय कुमार सिंह और जामताड़ा की उपायुक्त कुमुद सहाय को भी उनके पदों से हटा दिया गया। इन तीनों की पृष्ठभूमि राज्य प्रशासनिक सेवा की रही है और ये सभी प्रोन्नत IAS अधिकारी हैं।

इस बार सिमडेगा जिले की कमान हाल ही में IAS बनीं कंचन सिंह को सौंपी गई है, जो गैर प्रशासनिक सेवा कोटे से चुनी गई हैं। इसी तरह, सूचना सेवा से प्रोन्नत होकर IAS बने अजय नाथ झा को बोकारो का उपायुक्त बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Roll Ball : जमशेदपुर के श्रेयश शेखर का भारतीय रोल बॉल टीम में चयन, झारखंड का नाम करेंगे रोशन 

कई अधिकारियों का पदस्थापन अभी बाकी

तबादले की इस प्रक्रिया में कुछ अधिकारियों का जिला तो बदला गया है, लेकिन उनकी नई पोस्टिंग अब तक नहीं हुई है। ऐसे सभी अधिकारियों को कार्मिक विभाग में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही राज्य सरकार इनकी भी पदस्थापन करेगी। इसके अलावा, राज्य सरकार कुछ विभागों के सचिवों में भी फेरबदल करने की तैयारी में है। जहां-जहां सचिव पद खाली हैं, वहां नए अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

पंचायती राज विभाग में गहराया संकट

पंचायती राज विभाग में इस समय निदेशक और सचिव दोनों के पद खाली हैं। विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे उत्पाद घोटाले में गिरफ्तारी के चलते पद से हटा दिए गए हैं। वहीं, भारतीय राजस्व सेवा से राज्य में प्रतिनियुक्ति पर आईं निशा उरांव की सेवा करीब एक माह पहले समाप्त कर दी गई है। वे विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। दोनों के हटने से पंचायती राज विभाग में प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।

You may also like
RJD Jharkhand Organizationझारखंड में राजद का संगठन विस्तार तेज, 30 नवंबर तक पंचायत और प्रखंड कमेटियों का ब्योरा देना होगा
Ram Nath Thakur Ranchi Visit :: रामनाथ ठाकुर गुरुवार को पहुंचेंगे रांची, पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में होंगे शामिल
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Ranchi Chhath Puja : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश

Leave a Reply