Home > Jamshedpur > बकरीद को लेकर 28 मई को जमशेदपुर में नो एंट्री, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

बकरीद को लेकर 28 मई को जमशेदपुर में नो एंट्री, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

Jamshedpur (Jharkhand) : बकरीद के अवसर पर 28 मई को शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था (Jamshedpur No Entry)लागू की गई है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

जारी आदेश के अनुसार 28 मई को सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक जमशेदपुर शहर में भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित (Jamshedpur No Entry ) रहेगा। हालांकि, यात्री बसों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, जिससे आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

जिला प्रशासन, पुलिस और ट्रैफिक विभाग की ओर से संयुक्त रूप से यह आदेश डीसी, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी के हस्ताक्षर के बाद जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें – शहर में बढ़ते अपराध पर रोक के लिए STF गठन की मांग, SSP से अपील

इसके साथ ही नगर निकायों द्वारा बकरीद की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और टाटा स्टील यूआईएसएल की टीमों द्वारा शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई कराई जा रही है, जहां बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply