Home > Business > टाटा की तनाएरा ने लॉन्च किया ‘इनाया’ साड़ियों का नया कलेक्शन, हर मौके पर देगा स्टाइलिश लुक

टाटा की तनाएरा ने लॉन्च किया ‘इनाया’ साड़ियों का नया कलेक्शन, हर मौके पर देगा स्टाइलिश लुक

Jamshedpur (Jharkhand) : बदलते फैशन ट्रेंड और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए टाटा समूह के फैशन ब्रांड तनाएरा ने ‘इनाया’ नाम से साड़ियों का नया समकालीन कलेक्शन (Tata Taneira) पेश किया है। ‘कभी एक जैसी न दिखें’ थीम पर आधारित यह कलेक्शन उन महिलाओं के लिए तैयार किया गया है, जो हर अवसर पर अलग, आकर्षक और आरामदायक लुक चाहती हैं। झारखंड समेत देशभर की महिलाओं के लिए यह कलेक्शन पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक स्टाइल (Tata Taneira) का बेहतरीन मेल बनकर सामने आया है।

 Tata Taneira: हर अवसर के लिए खास डिजाइन

तनाएरा के अनुसार, ‘इनाया’ कलेक्शन की शुरुआती कीमत 3499 रुपये रखी गई है। इसमें हल्के और फ्लोई फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे साड़ियां पहनने में आरामदायक होने के साथ प्रीमियम और एलिगेंट लुक देती हैं। यह कलेक्शन पारिवारिक समारोह, प्री-वेडिंग फंक्शन, त्योहार और सामाजिक आयोजनों जैसे खास मौकों के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

 Tata Taneira: प्रकृति और ब्रह्मांड से प्रेरित डिजाइन

इस कलेक्शन की खासियत इसके डिजाइन और रंग संयोजन में नजर आती है। इसमें फूलों की कलात्मक आकृतियां, बदलते पैटर्न और ज्यामितीय डिजाइनों का उपयोग किया गया है। रंगों का चयन भी प्रकृति से प्रेरित है, जिसमें सुबह की नरमी, शाम की गहराई और खिले फूलों की ताजगी दिखाई देती है। यह कलेक्शन फैशन और परंपरा का संतुलित मिश्रण पेश करता है।

 बदलती पसंद के अनुसार तैयार

तनाएरा के रीटेल हेड अनिरबन बैनर्जी के मुताबिक, कंपनी की कुल बिक्री में अवसर आधारित परिधानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर उत्सव में अपने व्यक्तित्व का अलग अंदाज दिखाना चाहती हैं। इसी सोच के साथ ‘इनाया’ कलेक्शन तैयार किया गया है, ताकि महिलाएं आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ नजर आएं।

इसे भी पढ़ें: पूर्वी सिंहभूम जिले में भीषण गर्मी में तीन लोगों की मौत, लू लगने की आशंका+VDO

 शादी सीजन के लिए भी खास पेशकश

गर्मी के शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए तनाएरा ने ‘द वैली ऑफ फ्लावर्स’ और ‘रास’ जैसे नए कलेक्शन भी बाजार में उतारे हैं। ग्राहक अपने नजदीकी स्टोर या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन कलेक्शनों की जानकारी ले सकते हैं। झारखंड के फैशन प्रेमियों के लिए भी यह कलेक्शन खास आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

You may also like
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply