Home > Jamshedpur > Potka: अखिल झारखंड किसान समिति ने पोटका प्रखंड के हाता बिरसा चौक से रवाना किया किसान जागरण रथ

Potka: अखिल झारखंड किसान समिति ने पोटका प्रखंड के हाता बिरसा चौक से रवाना किया किसान जागरण रथ

पोटका : अखिल झारखंड किसान समिति ने शुक्रवार को किसान जागरण रथ रवाना किया। यह किसान जागरण रथ पोटका के हाता चौक बिरसा चौक से रवाना किया गया। विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर इस जागरण रथ को रवाना किया। यह किसान जागरण रथ किसानों को झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देगा। इस मौके पर किसान नेता लखन चंद्र मंडल, धनपति मंडल आदि मौजूद रहे।
पोटका के गौड़ग्राम में हुई फुटबॉल प्रतियोगिता, मुख्य अतिथि रहे विधायक संजीव सरदार
पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत के गौड़ ग्राम में शुक्रवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार थे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन आदम खेरवाल जुमिद मड़वा नामक संस्था द्वारा आयोजित किया गया है।
पोटका के विधायक संजीव सरदार ने हाता चौक और प्रधान कार्यालय हाता में फहराया तिरंगा
पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को हाता चौक और प्रधान कार्यालय हाता में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से कहा कि देश के वीर जवानों ने कुर्बानी देकर हमें आजादी दिलाई है। इस आजादी को संभाल कर रखना है। इस मौके पर झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like
डुमरिया में 30 बेड के नवनिर्मित अस्पताल का आज उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे लोकार्पण
हरिणा मेला बनेगा राजकीय मेला, तैयार होगा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का खाका
Potka Child Lifter Case
बच्चा चोर कह कर कृषि सर्वेयर को दो घंटे तक बनाया गया बंधक, पोटका में मचा हड़कंप
पोटका में नवनियुक्त चौकीदार की हत्या करने के बाद प्रेमी ने दे दी अपनी भी जान, थाना प्रभारी पर लगा दिया यह आरोप+VDO

Leave a Reply