Home > Business > Tata Steel : 10 साल में टाटा स्टील का उत्पादन बढ़कर हो जाएगा 40 मिलियन टन, बिस्टुपुर स्थित कंपनी परिसर में फहराया गया तिरंगा

Tata Steel : 10 साल में टाटा स्टील का उत्पादन बढ़कर हो जाएगा 40 मिलियन टन, बिस्टुपुर स्थित कंपनी परिसर में फहराया गया तिरंगा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील कंपनी परिसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अवनीश गुप्ता ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टाटा स्टील जल्द ही दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस स्थापित करने जा रहा है। 10 साल के अंदर टाटा स्टील का कुल उत्पादन 40 मिलियन टन तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कंपनी का उत्पादन 26 मिलियन टन तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील अपने विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। देश के आर्थिक विकास में भी कंपनी भूमिका निभाती रही है। भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और वित्तीय साल 2025 तक निवेश के बल पर यह देश लगातार तरक्की करता रहेगा।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply