Home > Education > झारखंड में JPSC-JSSC की दर्जनों भर्ती परीक्षाएं रद्द, CID जांच के आदेश, जानें कौन सी परीक्षाएं हुईं रद

झारखंड में JPSC-JSSC की दर्जनों भर्ती परीक्षाएं रद्द, CID जांच के आदेश, जानें कौन सी परीक्षाएं हुईं रद

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और कदाचार के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं रद (Ranchi JPSC JSSC Exams) कर दी हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचनाओं संख्या 5402 से 5409 के तहत यह कार्रवाई की गई है। सरकार ने कई मामलों की जांच CID और SIT से कराने का भी फैसला (Ranchi JPSC JSSC Exams) लिया है।

 JPSC की 21 भर्ती परीक्षाएं रद्द

अधिसूचना संख्या 5402, 5403, 5404 और 5407 के तहत JPSC से जुड़ी कुल 21 परीक्षाओं को रद्द किया गया है। इनमें विश्वविद्यालयों में नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती, सहायक निदेशक एवं सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, ड्रग इंस्पेक्टर, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, पॉलीटेक्निक में लेक्चरर और मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी भर्तियां शामिल हैं।

इसके अलावा सिविल जज (जूनियर डिवीजन), असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की कई भर्तियां भी रद्द की गई हैं।

रद्द की गई परीक्षाओं में फूड सेफ्टी ऑफिसर, चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर, संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023, 6वीं लिमिटेड डिप्टी कलेक्टर भर्ती और झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 भी शामिल हैं।Jamshedpur Independence Day

 TDPL एजेंसी की भूमिका पर उठे सवाल

सरकार के मुताबिक, कुछ परीक्षाओं में प्रारंभिक प्रक्रिया से जुड़ी TDPL एजेंसी की भूमिका को लेकर सवाल उठे (Ranchi JPSC JSSC Exams) हैं। CID जांच में सामने आए तथ्यों और प्राप्त शिकायतों के आधार पर इन परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।Jamshedpur Independence Day

 छह परीक्षाओं का काम अगले आदेश तक स्थगित

अधिसूचना संख्या 5405 के तहत छह अन्य परीक्षाओं का काम अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है। इन परीक्षाओं की प्रारंभिक प्रक्रिया TDPL के अलावा अन्य एजेंसी से कराई गई थी। अब संबंधित एजेंसियों के क्रेडेंशियल्स की जांच CID करेगी।

स्थगित परीक्षाओं में फूड एनालिस्ट, डिप्टी डायरेक्टर प्रॉसिक्यूशन, प्रोजेक्ट मैनेजर एवं समकक्ष, इंस्पेक्टर ऑफ फैक्टरीज, बॉयलर इंस्पेक्टर और डायरेक्टर के पदों की भर्ती शामिल है।

 17 पुरानी परीक्षाओं की भी होगी जांच

सरकार ने अधिसूचना संख्या 5406 के तहत 17 पुरानी परीक्षाओं में संभावित अनियमितताओं की जांच CID से कराने का फैसला किया है। इनमें 5वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती, सिविल जज भर्ती, सोइल कंजर्वेशन ऑफिसर, कृषि विभाग के विभिन्न पद, फूड सेफ्टी ऑफिसर, डेंटिस्ट, कमर्शियल टैक्स, जियोलॉजिस्ट-केमिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर और संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की पुरानी भर्तियां शामिल हैं।

JSSC CGL परीक्षा भी रद्द

अधिसूचना संख्या 5408 के तहत झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की CGL परीक्षा, विज्ञापन संख्या 10/2023, को भी रद्द कर दिया गया है। सरकार ने यह फैसला SIT की जांच और JPSC से संबंधित CID जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर लिया है।Jamshedpur Monsoon Trade Fare

 परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए होंगे बड़े बदलाव

अधिसूचना संख्या 5409 में परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। JPSC और JSSC से जुड़े अनियमितता एवं कदाचार के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के उद्देश्य से झारखंड हाईकोर्ट से अनुरोध किया जाएगा।

इसके अलावा दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए श्री अमिताभ कौशल, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में एक समिति भी गठित की जाएगी। समिति में प्रतिष्ठित संस्थानों के निदेशकों को भी शामिल किया जाएगा और उसे दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

इसे भी पढ़ें – खरकई व स्वर्णरेखा खतरे से ऊपर, कदमा में बाढ़ में डूबा युवक, 15 लोगों का NDRF ने किया रेस्क्यू; जमशेदपुर में कई बस्तियां डूबे

सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और अभ्यर्थियों का भरोसा बहाल करना है। रद्द की गई परीक्षाओं से प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया और नई परीक्षा को लेकर सरकार की ओर से जल्द दिशा-निर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है।

You may also like
Riyad Airport Attack : रियाद एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल; एक अमेरिकी नागरिक भी मृतकों में शामिल
Saudi Arabia-Yemen War : रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद हड़कंप, उड़ान संचालन अस्थायी रूप से बंद; कई लोग घायल
Jamshedpur News: गोलमुरी में फुटबॉल का रोमांच चरम पर, लगातार 8वें साल UFC फैमिली करा रही चैलेंजर ट्रॉफी+ VDO
Ranchi Tree Skylifter : रांची की सड़कों पर पेड़ों की छंटाई शुरू, नगर निगम ने खरीदी स्काईलिफ्टर मशीन

Leave a Reply