Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छाया नगर में रविवार दोपहर नंदन टेंट डेकोरेटर के गोदाम में अचानक भीषण आग (Chaya Nagar Fire) लग गई। गोदाम से उठते धुएं को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत गोदाम मालिक को सूचना दी, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Chaya Nagar में Fire की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखा टेंट, कुर्सियां, मेज, इलेक्ट्रिक सजावट का सामान, शामियाना और पंडाल सहित लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया।
इसे भी पढ़ें – वैलेंटाइन्स डे पर क्रोमा का धमाका ऑफर: डायसन एयररैप, iPhone 17 और मार्शल स्पीकर्स पर बंपर छूट, झारखंड के ग्राहकों के लिए खास डील्स
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें – फंड की कमी से अधूरा पड़ा बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति प्लांट, केंद्र ने भी की बेवफाई, 2028 तक पूरा करने का दावा
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। शनिवार को बिरसानगर में भी टेंट के एक गोदाम में आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ था। लगातार हो रही घटनाओं से कारोबारियों में चिंता का माहौल है।




