Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के आस्था सिटी टाउन में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। खुले सेप्टिक टैंक (Jamshedpur Septic Tank) में गिरने से 5 वर्षीय मासूम आदर्श कुमार की मौत हो गई। मृतक मानगो के कुमरुम बस्ती निवासी तपन कुम्भकार का बेटा है।
गौरतलब है कि तपन कुम्भकार शनिवार को मजदूरी के सिलसिले में अपने बेटे आदर्श को साथ लेकर आस्था सिटी टाउन आए थे। दोपहर में खाना खाने के बाद मासूम खेलते-खेलते घर के बाहर बने खुले सेप्टिक टैंक (Jamshedpur Septic Tank) में जा गिरा।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में महिला सशक्तिकरण व “वोकल फॉर लोकल” के लिए होगा सिंहभूम चैंबर का ‘दीपावली मेला 2025’ का आयोजन
जब काफी देर तक आदर्श नजर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पास में बच्चे का चप्पल मिलने पर शक गहराया। इसके बाद सेप्टिक टैंक की जांच की गई, तो आदर्श बेहोशी की हालत में मिला। उसे आनन-फानन में मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




