Home > Crime > जमशेदपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल बरामद कर जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल बरामद कर जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur  (Jharkhand): परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में सोमवार की देर रात एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान सिमरन लोहार के रूप में हुई है।

मंगलवार सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पिता वहां पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन और पड़ोसी मिलकर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। अंदर का नज़ारा देख पिता की चीख निकल गई—सिमरन दोपट्टे के सहारे फंदे से झूल रही थी।

इसे भी पढ़ें – घाटशिला उपचुनाव : 2,55,823 मतदाता चुनेंगे नया विधायक, जमशेदपुर में अंतिम वोटर लिस्ट जारी -VDO

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद किया है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने सिमरन को कोई फोन नहीं दिया था, ऐसे में यह मोबाइल उसे किसने दिया, यह जांच का विषय बन गया है।

पुलिस का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल्स और चैट की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में कुछ नाम सामने आए हैं। पुलिस संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही परिजनों से भी बयान लिया जा रहा है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply