Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में हुई जिला स्तरीय ग्रामीण व स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता, 335 खिलाड़ियों ने जमशेदपुर में दिखाया हुनर

जमशेदपुर में हुई जिला स्तरीय ग्रामीण व स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता, 335 खिलाड़ियों ने जमशेदपुर में दिखाया हुनर

Jamshedpur (Jharkhand): राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय एवं हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता (Jamshedpur Handball ) का सफल आयोजन टीन प्लेट स्टेडियम, जमशेदपुर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जमशेदपुर विद्युतवरण महतो और विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान रहे। उद्घाटन के दौरान जनजातीय खेल गुलेल बाजी की प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने निशाना साधकर किया।

 335 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इस (Jamshedpur Handball) प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 335 खिलाड़ियों (बालक-बालिका वर्ग) ने भाग लिया। स्वदेशी जनजातीय खेलों में गुलेल, मटका दौड़, भारा दौड़ और गेंडी दौड़ शामिल रहे। वहीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने दमखम दिखाया।

 हैंडबॉल प्रतियोगिता के विजेता

* बालक वर्ग: पूर्वी सिंहभूम की टीम ने विजेता, सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल उपविजेता, और नेक्स्ट लेवल अकादमी तीसरे स्थान पर रही।

* बालिका वर्ग: आर डी भट्टा स्कूल की टीम विजेता, जमशेदपुर इलेवन उपविजेता और तीसरे स्थान पर सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल की टीम रही।

इसे भी पढ़ें – पूर्वी सिंहभूम में 49 हजार से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड डिलीट, तीन माह में 2476 ने किया सरेंडर

 जनजातीय खेलों के विजेता

* गुलेल बाजी (बालक वर्ग): प्रथम – समीर हो, द्वितीय – कृष्णा डिग्गी, तृतीय – विनीत कुदादा

* मटका दौड़ (बालक वर्ग): प्रथम – अंकुश कुमार, द्वितीय – अंकित कुमार साहू

* मटका दौड़ (बालिका वर्ग): प्रथम – आशा मनी हसदा, द्वितीय – सुमन कुमारी, तृतीय – लक्ष्मी रानी मुंडा

* भारा दौड़ (बालक वर्ग): प्रथम – दिनेश सिंह, द्वितीय – समीर हो

* भारा दौड़ (बालिका वर्ग): प्रथम – सुमन कुमारी, द्वितीय – नूर सबा, तृतीय – अंशु कुमारी

गेंडी दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विनीत कुदादा और प्रदीप बोदरा को सम्मानित किया गया।

 समापन समारोह

समापन समारोह में अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन की सफलता में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, प्रशिक्षिका सुप्रभा पांडा, उद्घोषक श्याम कुमार शर्मा और अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

 

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply