Jamshedpur : रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार की 73 वर्षीय मां विशनी देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया (Jamshedpur News) है। फिलहाल वह अस्पताल के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उनकी बीमारी की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए कई तरह की जांच की जा रही है।
संतोष कुमार के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान उनकी मां को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई (Jamshedpur News) थी। इसके बाद उन्हें चाईबासा के गायत्री सेवा सदन में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के बावजूद स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया।

Jamshedpur Rail News
अब तक हुई एमआरआई और सीटी स्कैन जांच में लीवर और गर्भाशय (यूटेरस) से संबंधित संक्रमण की आशंका जताई गई है। हालांकि, बीमारी की स्पष्ट स्थिति जानने के लिए चिकित्सक आगे की आवश्यक जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद उपचार की दिशा तय की जाएगी।
विशनी देवी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में चिंता है। रेल सिविल डिफेंस के जवानों के अलावा रेलवे विभाग के अधिकारियों, सुपरवाइजरों और कर्मचारियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
गौरतलब है कि विशनी देवी का परिवार चाईबासा के न्यू कॉलोनी, टुंगरी में रहता है। यह एक संयुक्त परिवार है, जिसमें चार पुत्र और एक पुत्री सहित पोते-पोतियों को मिलाकर कुल 20 सदस्य हैं। परिवार के सभी सदस्य उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – Tata Motors Price Hike : 1 दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें और SUV, कंपनी ने किया कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान




