Home > Jamshedpur > Jamshedpur News : चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा का निधन, झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया शोक

Jamshedpur News : चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा का निधन, झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया शोक

Jamshedpur News : वरिष्ठ अधिवक्ता और गौसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को दी श्रद्धांजलि, संघ ने बताया सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति

Jamshedpur : चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष एवं कोल्हान के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया (Jamshedpur News) है। संघ के अध्यक्ष आरके अग्रवाल और महासचिव अनिल मोदी ने शोक संदेश जारी कर दिवंगत मदन दरिपा को श्रद्धांजलि अर्पित (Jamshedpur News) की।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मदन दरिपा का निधन सामाजिक, धार्मिक और गौसेवा के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक अनुभवी अधिवक्ता होने के साथ-साथ गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। चाईबासा गौशाला के माध्यम से उन्होंने गौसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मदन दरिपा के निधन से गौसेवा के क्षेत्र ने एक कर्मठ और सेवाभावी व्यक्तित्व खो दिया है। वहीं, समाज ने भी एक मार्गदर्शक को खो दिया है। उनके कार्य और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे।

भाजपा नेता अनिल मोदी ने बताया कि झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : TMH में भर्ती रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार की मां, लीवर में संक्रमण की आशंका

You may also like
Jamshedpur News : दो प्रमुख आयोजनों में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, NML और उत्कल एसोसिएशन के समारोह में दिया विकास का संदेश
Jamshedpur News : जमशेदपुर के योगगुरु अंशु सरकार को मिली वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के बने अध्यक्ष
Jamshedpur News : TMH में भर्ती रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार की मां, लीवर में संक्रमण की आशंका
Jharkhand Earthquake, Ranchi Earthquake, Nepal Earthquake: झारखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से मची अफरातफरी, रांची-हजारीबाग में घरों से बाहर निकले लोग; नेपाल था केंद्र