Home > Jamshedpur > दो साल से अधूरी सड़कों पर विधायक संजीव सरदार सख्त, दो लापरवाह ठेकेदारों पर डीबार की कार्रवाई

दो साल से अधूरी सड़कों पर विधायक संजीव सरदार सख्त, दो लापरवाह ठेकेदारों पर डीबार की कार्रवाई

ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार, लंबित योजनाओं का री-टेंडर कर जल्द काम शुरू कराने का निर्देश

Jamshedpur (Jharkhamd) : पोटका विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण योजनाओं को लेकर विधायक संजीव सरदार (Jamshedpur Road) ने कड़ा रुख अपनाया है। जमशेदपुर परिसदन में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने टेंडर होने के बावजूद वर्षों तक काम शुरू नहीं होने पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

विधायक ने पूछा कि जब योजनाओं का टेंडर हो चुका है तो दो-दो साल बीतने के बाद भी निर्माण कार्य क्यों शुरू नहीं हुआ। उन्होंने आधी सड़क बनाकर काम छोड़ देने वाले संवेदकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने तथा लंबित योजनाओं का जल्द री-टेंडर कराकर निर्माण शुरू कराने का निर्देश (Jamshedpur Road) दिया।

तीन नोटिस के बाद भी काम नहीं, सिरहा कंस्ट्रक्शन पर डीबार की अनुशंसा

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सिरहा कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्रा. लि. को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत पोटका प्रखंड की सरमदा-सानग्राम, सादेडीह-पोरा, समाईडीह-खापरसाई और रोलाडीह-खापरसाई सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम 7 अगस्त 2025 को आवंटित किया गया था।

निर्धारित अवधि में काम शुरू नहीं होने पर विभाग ने 6 जनवरी और 20 जनवरी 2026 को नोटिस जारी किया। इसके बावजूद कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया और संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद विभाग ने कंपनी को डीबार करने की अनुशंसा की है।

11.14 करोड़ की सड़क योजना में भी अधूरा काम

करीब 11.14 करोड़ रुपये की लागत वाली हरिणा-बुनूडीह, एल-113 से पोरा, एल-89 से पोरसा, पिछली-बाधडीह, रादुर-कोपे, पूटूडोनी-सिदिरसाई और एचजे रोड से बेदेजुरा सड़क सुदृढ़ीकरण योजना भी सिरहा कंस्ट्रक्शन को दी गई थी।

इनमें हरिणा से सुदृढ़ी चौक, एल-089 से पोरसा, पिठली से बांधडीह और रागुड़ से कोपे तक केवल वेट मिक्स मैकाडम का काम हुआ है। वहीं पुड़दुनी से सिदिरसाई सड़क पर सिर्फ गार्डवाल बनाया गया है। बाकी सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हुआ है।

निर्धारित समय सीमा खत्म होने और बार-बार नोटिस के बावजूद काम में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर विभाग ने कंपनी को डीबार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

16.52 करोड़ की मरम्मत योजना भी अधर में

बैठक में 16.52 करोड़ रुपये की लागत वाली हाता-जादूगोड़ा-भुजुडीह, दबंकी-गोबरागोड़ा-मानपुर, कुलडीहा-राखा माइंस रेलवे स्टेशन और शाहजोरी-सोनापास सड़क की विशेष मरम्मत योजनाओं की भी समीक्षा हुई।

इन योजनाओं का काम भी सिरहा कंस्ट्रक्शन को मिला था। कंपनी ने कुलडीहा मुख्य पथ से राखा माइंस रेलवे स्टेशन तक केवल चौड़ीकरण का काम किया है। बाकी योजनाओं में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। कई नोटिस जारी होने के बावजूद स्थिति नहीं सुधरने पर विभाग ने कंपनी को डीबार करने की अनुशंसा की है।

 दूसरी कंपनी पर भी कार्रवाई

रेलवे स्टेशन-बाहरदोरी-चेंगरा तथा कुदादा-छोटा तलसा सड़क सुदृढ़ीकरण का काम मिथिला एचआर कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्रा. लि. को आवंटित किया गया था। विभाग ने 11 मार्च, 11 अप्रैल और 5 मई 2026 को नोटिस जारी किए, लेकिन इसके बावजूद काम शुरू नहीं किया गया। मामले में कंपनी को भी डीबार करने की अनुशंसा की गई है

 विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़कें ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं और बेहतर सड़क से लोगों को आवागमन की सुविधा के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और लंबित योजनाओं का जल्द री-टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

बैठक में कार्यपालक अभियंता नीरज कुमार मिश्र, सहायक अभियंता अमरजीत कुमार सिंह, पोटका के कनीय अभियंता विकास कुमार केशरी, जमशेदपुर सदर के कनीय अभियंता इंदु शेखर दुबे, बहरागोड़ा के कनीय अभियंता राजा हेम्ब्रम और घाटशिला के सहायक अभियंता रितेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 पोटका में तीन नई सड़कों का जल्द होगा भूमिपूजन

विधायक संजीव सरदार ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पोटका विधानसभा क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन जल्द किया जाएगा।

* गंभीरकोचा से जोजोगोड़ा: 3.3 किलोमीटर, लागत 3.29 करोड़ रुपये

* हल्दीपोखर चौक से मुस्लिम बस्ती होते हुए हेंसल सीमा: 2.1 किलोमीटर, लागत 1.22 करोड़ रुपये

* दीगरसाईं से पोडसागोड़ा: 1.85 किलोमीटर, लागत 1.68 करोड़ रुपये

इसे भी पढ़ें – सावन के दूसरे सोमवार पर रुद्राभिषेक, बन्ना गुप्ता ने की झारखंड की सुख-समृद्धि और शांति की कामना

विधायक ने कहा कि ‘विकसित पोटका’ उनका संकल्प है। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। पिछले छह वर्षों में पोटका में सड़क विकास को गति मिली है और नई योजनाओं का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।

You may also like
हुमा कुरैशी 23 अगस्त को जमशेदपुर में, आइकॉनिक बिजनेस अवार्ड्स 2026 में होंगी मुख्य अतिथि+ VDO
मानगो सड़क हादसे में घायल कपाली के युवक की रिम्स में मौत, ट्रक चालक के खिलाफ FIR
चंद्रशेखरन के दोबारा Tata Sons चेयरमैन न बनने के फैसले से Tata Group के शेयरों में भारी गिरावट
NIT जमशेदपुर स्टूडेंट्स काउंसिल में 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित

Leave a Reply