Jamshedpur : सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता ने शामिल होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना (Jamshedpur Congress) की।
रुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद समेत विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक कराया गया। इसके बाद बेलपत्र, पुष्प और अन्य धार्मिक सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से राज्यवासियों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की प्रार्थना की गई।
सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना (Jamshedpur Congress) के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ रुद्राभिषेक में हिस्सा लिया तथा परिवार, समाज और पूरे झारखंड की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
बन्ना गुप्ता ने की झारखंड में अमन-चैन की कामना
इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। यह महीना श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।
उन्होंने झारखंड की जनता के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए राज्य में अमन-चैन कायम रहने, लोगों के बीच प्रेम और भाईचारा मजबूत होने तथा प्रत्येक परिवार के खुशहाल रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और समाज में आपसी विश्वास एवं सद्भाव बना रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल
रुद्राभिषेक कार्यक्रम में डीडीसी जमशेदपुर, एडीसी जमशेदपुर, अपर नगर आयुक्त जमशेदपुर, मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव, उप नगर आयुक्त विजय वर्मा, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, विभिन्न थाना प्रभारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें – गोविंदपुर में बच्ची की मौत के बाद सात घंटे सड़क जाम, 5 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, नो एंट्री भी लगेगी +VDO
आयोजकों ने कहा कि सावन में भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धालु इस दौरान भगवान भोलेनाथ की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। रुद्राभिषेक के माध्यम से श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज और पूरे झारखंड में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।




