Home > Crime > Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन

Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन

Jamshedpur (Jharkhand) : (Jamshedpur SSP News) आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने हाल ही में नियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। (Jamshedpur SSP News)

Jamshedpur SSP News : समिति ने एसएसपी को दी दुर्गा पूजा के आयोजन की जानकारी 

समिति के महासचिव आशुतोष सिंह ने वरीय पुलिस अधीक्षक को दुर्गा पूजा की तैयारी, आयोजन की रूपरेखा तथा समिति की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा सितंबर माह में ही आयोजित होनी है, इसलिए तैयारियों की शुरुआत समय से पहले करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने किया अभिनंदन, व्यापारिक सुरक्षा को लेकर उठाई ये मांग

प्रतिनिधिमंडल ने पूजा के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्या जैसे सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन जैसे विषयों पर भी चर्चा की और उनसे सहयोग का आग्रह किया।

Jamshedpur SSP News: एसएसपी पीयूष पांडे को सम्मानित करते लोग

Jamshedpur SSP News: एसएसपी पीयूष पांडे को सम्मानित करते लोग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने समिति को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन इस वर्ष पहले से बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन और केंद्रीय समिति मिलकर आपसी तालमेल के साथ आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्वक संपन्न कराएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष परमात्मा मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद, नंदलाल सिंह, भीष्म सिंह, प्रमोद तिवारी, शंभू मुखी, अशोक सिन्हा, नंद जी सिंह, विजय वर्धा और राघवेंद्र मिश्रा सहित कई प्रमुख सदस्य शामिल थे।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद

Leave a Reply