Home > Jamshedpur > Jamshedpur Water Tank Project : जमशेदपुर में 7.77 करोड़ की लागत स बनेंगी पानी की दो टंकियां, मोहरदा जलापूर्ति योजना का विस्तार कर रही सरकार+ VDO

Jamshedpur Water Tank Project : जमशेदपुर में 7.77 करोड़ की लागत स बनेंगी पानी की दो टंकियां, मोहरदा जलापूर्ति योजना का विस्तार कर रही सरकार+ VDO

Jamshedpur : (Jamshedpur Water Tank Project) पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में सरकार मोहरदा जलापूर्ति योजना का विस्तार करने जा रही है। इसके तहत उन इलाकों में जलापूर्ति का पानी पहुंचाया जाएगा, जो इलाके अब तक इससे वंचित हैं। इसके लिए टेल्को और बिरसानगर में पानी की दो टंकियों का निर्माण होगा। इसके अलावा, बिरसानगर, बागुनहातु और बागुननगर के उन इलाकों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी जहां अभी तक यह काम नहीं हो पाया था। झारखंड की हेमंत सरकार इस पूरे प्रोजेक्ट पर सात करोड़ 77 लाख रुपये खर्च करेगी। निर्माण कार्य का शिलान्यास बारीडीह के पांडेय मैदान में बुधवार को हुआ।  (Jamshedpur Water Tank Project)

टेल्को में जो पानी की टंकी बनाई जा रही है उसकी क्षमता सवा लाख लीटर है। यह टंकी भुवनेश्वरी मंदिर के पास बनेगी। बिरसानगर में बनने वाला ओवरहेड टैंक ढ़ाई लाख लीटर क्षमता का होगा। इन दो टंकियों के बन जाने के बाद बिरसानगर और टेल्को इलाके के ऊंचे क्षेत्रों में बने मकानों तक जलापूर्ति होने लगेगी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Rail News : टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए दो नई मेमू ट्रेनों की सौगात, 6 जून से होगी शुरुआत

Jamshedpur Water Tank Project: इन इलाकों में बिछाई जाएगी पाइपलाइन

Jamshedpur Water Tank Project: शिलान्यास करतीं एमएलए पूर्णिमा साहू

Jamshedpur Water Tank Project: शिलान्यास करतीं एमएलए पूर्णिमा साहू

इसके अलावा, बिरसानगर जोन वन, जोन टूबी, थ्री बी, बागुननगर, बारीडीह आदि इलाके में पाइपलाइन बिछाने का काम भी होगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस इलाको में पाइपलाइन के लिख खोदाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिन इलाकों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जहां अब तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई थी।

18 महीने में पूरा होगा काम

अधिकारियों ने बताया कि पानी टंकी बनाने और पाइप लाइन बिछाने का काम डेढ़ साल यानि 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इन इलाकों में जनवरी 2026 में जलापूर्ति का कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बुधवार को दोनों पानी टंकियों और पाइपलाइन बिछाने के काम का शिलान्यास किया गया है। इस मौके पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत जेएनएसी के अधिकारी मौजूद रहे।

 

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply