Home > Jamshedpur > मकर संक्रांति व टुसू पर्व पर जमशेदपुर में दो दिनों तक भारी वाहनों की नो एंट्री

मकर संक्रांति व टुसू पर्व पर जमशेदपुर में दो दिनों तक भारी वाहनों की नो एंट्री

Jamshedpur : मकर संक्रांति और टुसू पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित (Jamshedpur No Entry ) ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। (Jamshedpur No Entry) इसके तहत जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में 14 और 15 जनवरी को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

इस संबंध में उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और ट्रैफिक डीएसपी द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। आदेश का उद्देश्य पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।

जारी निर्देशों के अनुसार, 14 व 15 जनवरी को सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

पर्व के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में मकर संक्रांति स्नान, टुसू शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले आयोजित होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। संभावित भीड़ और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को जरूरत पड़ने पर संबंधित अनुमति के आधार पर छूट दी जा सकती है। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – कोवाली हाट से अगवा चार माह का मासूम 14 घंटे में बरामद, महिला अपहरणकर्ता गिरफ्तार+VDO

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और आयोजकों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन को सहयोग दें, ताकि पर्व सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply