Home > Jamshedpur > मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का जमशेदपुर में सड़क पर उतरकर विरोध, आमबगान से डीसी कार्यालय तक जुलूस+VDO

मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का जमशेदपुर में सड़क पर उतरकर विरोध, आमबगान से डीसी कार्यालय तक जुलूस+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ करने के निर्णय के विरोध में सोमवार को जमशेदपुर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन (Jamshedpur Mnrega Protest) किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी आमबगान मैदान में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए साकची स्थित उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला।

डीसी कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन (Jamshedpur Mnrega Protest) सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा की केंद्र सरकार लगातार महापुरुषों के नाम से जुड़ी योजनाओं के नाम बदल रही है। मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाना देश की भावना के विरुद्ध है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने मांग की कि मनरेगा का नाम यथावत रखा जाए और उसमें महात्मा गांधी का नाम बना रहे।

इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति के दौरे से पहले परसुडीह में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, करनडीह से प्रसाद होटल तक गिरे अवैध ढांचे

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने ग्रामीण जनता को रोजगार देने के उद्देश्य से मनरेगा कानून लागू किया था, जिसके तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। अब केंद्र सरकार इसके नाम और नियमों में बदलाव कर अपने सहयोगियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है, जिससे ग्रामीणों को नुकसान होगा। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर महापुरुषों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर बने स्टेडियम का नाम बदलना भी इसी मानसिकता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता “महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाते रहे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply