Home > Jamshedpur > पूर्वी सिंहभूम में परिवहन विभाग का सख्त वाहन जांच अभियान, 26 वाहनों से 2 लाख से अधिक का जुर्माना

पूर्वी सिंहभूम में परिवहन विभाग का सख्त वाहन जांच अभियान, 26 वाहनों से 2 लाख से अधिक का जुर्माना

Jamshedpur (Jharkhand) : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीण इलाकों में विशेष वाहन जांच अभियान (Jamshedpur Traffic Checking) चलाया गया। गालूडीह क्षेत्र और नेशनल हाईवे से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में संचालित हुआ।

जांच अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट उपयोग, कार चालकों द्वारा सीट बेल्ट पहनने, वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म, तथा ओवरलोडिंग की सघन जांच (Jamshedpur Traffic Checking) की गई। खास तौर पर स्कूली वैन और बसों में क्षमता से अधिक बच्चों व सवारियों को बैठाने के मामलों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, स्वर्णरेखा नदी क्षेत्र से वाहन जब्त

अभियान के दौरान नेशनल हाईवे पर चल रहे 100 से अधिक वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की गई। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 26 वाहन चालकों से कुल 2,09,650 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

एमवीआई सूरज हेंब्रम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा अधिक रहता है। जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़कों को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि यह जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। अभियान को सफल बनाने में सड़क सुरक्षा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply