Home > Crime > Illegal Liquor Factory Jamshedpur : गदड़ा में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, 821 लीटर बोतलबंद शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

Illegal Liquor Factory Jamshedpur : गदड़ा में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, 821 लीटर बोतलबंद शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा गांव में छापेमारी कर विभाग की टीम ने अवैध विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से 821.53 लीटर(Illegal Liquor Factory Jamshedpur) बोतलबंद विदेशी शराब समेत भारी मात्रा में तैयार शराब, कच्चा माल और पैकेजिंग से जुड़ी सामग्री बरामद की गई है। हालांकि, छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर 12 नवंबर 2026 की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक उत्पाद, धालभूम प्रक्षेत्र अशोक कुमार के नेतृत्व में विशेष कार्य बल ने गदड़ा गांव में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां अवैध विदेशी शराब तैयार करने और उसकी पैकेजिंग करने की व्यवस्था मिली।

821 लीटर से अधिक बोतलबंद शराब जब्त

छापेमारी में विभिन्न ब्रांड की कुल 72 पेटी बोतलबंद विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा 821.53 लीटर बताई गई है। इसके अलावा 180 लीटर तैयार रंगीन शराब और 330 लीटर अवैध स्प्रिट भी जब्त की गई। स्प्रिट 500 लीटर के एक सिंटेक्स टैंक और तीन प्लास्टिक के जरकीन में रखी हुई थी।

नकली होलोग्राम और हजारों बोतलें बरामद

टीम को मौके से शराब की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री भी मिली। इसमें विभिन्न ब्रांड के 20 हजार ढक्कन, 5 हजार खाली कांच और प्लास्टिक की बोतलें, 7 हजार लेबल तथा 5 हजार नकली होलोग्राम शामिल हैं। बरामद सामग्री से मौके पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण और पैकेजिंग किए जाने का खुलासा हुआ है।

फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी

इसे भी पढ़ें :Jharkhand Paddy Procurement: धान खरीद पर हेमंत सरकार को भाजपा की घेराबंदी, दिनेशानंद गोस्वामी बोले- किसानों से किया ₹3,200 का वादा पूरा करे सरकार

उत्पाद विभाग के अनुसार, छापेमारी के दौरान अंधेरा होने के कारण मौके पर मौजूद सभी अभियुक्त फरार हो गए। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में फरार अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

You may also like
Simdega MLA : सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उठाए आदिवासी बेटियों की सुरक्षा पर सवाल
Bhushan Bara POCSO Case : सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में FIR; दादा ने भी दर्ज कराया अलग केस
Jamshedpur Chath Security : छठ पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में जमशेदपुर पुलिस, घाटों पर बाइक दस्ता और ड्रोन से होगी निगरानी
Mango Chhath Puja : घाटों पर सुरक्षा और सफाई की तैयारी तेज, मानगो में बन रहे 14 चेंजिंग रूम; 28 मछुआरे तैनात