Jamshedpur (Jharkhand ) : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये की संपत्ति (Govindpur Theft) चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब घर के मालिक शिव शंकर दास अपने भाई के क्रिया कर्म में शामिल होने परिवार के साथ बाहर गए ( Govindpur Theft ) हुए थे।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जब शिव शंकर दास अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने घर की जांच की तो पता चला कि नकदी, सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब हैं। चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।
मामले की जानकारी मिलने पर गोविंदपुर के जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
इसे भी पढ़ें – CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 : पूर्वी सिंहभूम में 92.3% छात्र पास, टॉपर्स के अंकों में आई गिरावट
जमशेदपुर के गोविंदपुर में बंद घर से नकदी और जेवरात समेत लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी है।




