Home > Education > CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 : पूर्वी सिंहभूम में 92.3% छात्र पास, टॉपर्स के अंकों में आई गिरावट

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 : पूर्वी सिंहभूम में 92.3% छात्र पास, टॉपर्स के अंकों में आई गिरावट

Jamshedpur (Jharkhand) : Central Board of Secondary Education द्वारा बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम (Jamshedpur CBSE Result) जारी कर दिया गया। इस बार पूर्वी सिंहभूम जिले का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में थोड़ा कमजोर रहा। जिले से कुल 5962 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 92.3 प्रतिशत छात्र सफल हुए। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 93.4 प्रतिशत था। इस तरह इस बार रिजल्ट में 1.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

परिणाम (Jamshedpur CBSE Result) में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। जिले में 93.4 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का रिजल्ट 91.2 प्रतिशत रहा।

कॉमर्स संकाय में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेयशी धल ओवरऑल सिटी टॉपर बनीं। वहीं साइंस संकाय में आदित्यपुर स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन की छात्रा राशि रंजन ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

इस बार टॉपर्स के अंकों में भी गिरावट देखने को मिली। पिछले साल की तुलना में छात्रों के प्रतिशत कम रहे, जिसके कारण राज्य स्तरीय टॉपर सूची में जमशेदपुर के छात्रों की मौजूदगी लगभग नहीं के बराबर रही।

डीएवी बिष्टुपुर का रहा दबदबा

शहर के स्कूलों में इस बार DAV Public School Bistupur का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा। सीबीएसई की टॉप-10 सूची में तीनों संकायों को मिलाकर स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इसके बाद विद्याभारती चिन्मया विद्यालय के 7 विद्यार्थियों और Jusco School के 3 विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में स्थान हासिल किया।

इसे भी पढ़ें – संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

संकायवार प्रदर्शन के विश्लेषण में यह भी सामने आया कि शहर के मेधावी छात्रों में लड़कियों ने इस बार भी लड़कों को पीछे छोड़ दिया। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा मूल्यांकन के पैटर्न और प्रतिस्पर्धा के बढ़ते स्तर का असर इस बार टॉपर्स के अंकों पर पड़ा है।

You may also like
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
Jamshedpur Urdu University: उर्दू यूनिवर्सिटी बनाने की मुहिम को सुदिव्य कुमार सोनू के इंतकाल से धक्का+VDO
कोल्हान विश्वविद्यालय ने गठित की नई सीनेट, राज्यपाल होंगे अध्यक्ष; सांसद और 14 विधायक बने सदस्य
Jamshedpur News: सरयू राय ने पूछा- शिक्षा पर खर्च हो रहे पैसे का मिल रहा है परिणाम? 6 सितंबर के सेमिनार में उठेंगे कई बड़े सवाल

Leave a Reply