Home > Jamshedpur > उपायुक्त ने उत्तरी सरजामदा पंचायत में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के संचालन के लिए बनेगी कमेटी+VDO

उपायुक्त ने उत्तरी सरजामदा पंचायत में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के संचालन के लिए बनेगी कमेटी+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को उत्तरी सरजामदा पंचायत भवन में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर (Govindpur Water Supply) उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज, जिप सदस्य, प्रखंड प्रमुख, मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक में छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना (Govindpur Water Supply) की कार्यप्रणाली और संचालन पर विस्तार से चर्चा हुई। वर्तमान में यह योजना 21 पंचायतों में नियमित पेयजल आपूर्ति और एक पंचायत में आंशिक आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। उपायुक्त ने बेहतर संचालन के लिए नई संचालन समिति का गठन कर जलापूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

ग्रामीणों ने बैठक में स्ट्रीट लाइट खराबी, विद्यालय में चारदीवारी का अभाव, शौचालय की कमी, पेयजल सुविधा, सड़क मरम्मत जैसी समस्याएं भी रखीं। उपायुक्त ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ को सूचीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में आदिवासी महादरबार में गरजे पू्र्व CM चंपाई सोरेन, भोगनाडीह में 22 दिसंबर को बड़ी बैसी का एलान+VDO

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों की हर मूलभूत समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सहयोग व सुझाव देने की अपील भी की।

बैठक में सीओ जमशेदपुर सदर मनोज कुमार, बीडीओ सुमित प्रकाश, कार्यपालक दंडाधिकारी सह डीपीओ सुदीप्त राज, कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जमशेदपुर उपायुक्त ने उत्तरी सरजामदा पंचायत में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना व बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply