Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में आदिवासी महादरबार में गरजे पू्र्व CM चंपाई सोरेन, भोगनाडीह में 22 दिसंबर को बड़ी बैसी का एलान+VDO

जमशेदपुर में आदिवासी महादरबार में गरजे पू्र्व CM चंपाई सोरेन, भोगनाडीह में 22 दिसंबर को बड़ी बैसी का एलान+VDO

समुदाय से किया दान पत्र से लूटी जमीन वापस दिलाने का वादा 

Jamshedpur (Jharkhand ): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आदिवासी महा दरबार (Jamshedpur Adivasi Mahadarbar) में सरकार और टाटा समूह के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि सरकार पेसा अधिनियम (PESA) लागू करने की इच्छाशक्ति ही नहीं रखती।

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित इस महादरबार (Jamshedpur Adivasi Mahadarbar) में उन्होंने ऐलान किया कि दान पत्र के नाम पर लूटी गई जमीन वापस दिलाई जाएगी। साथ ही, 22 दिसंबर को वीर भूमि भोगनाडीह में एक बड़ी बैसी (पारंपरिक सभा) बुलाने की घोषणा भी की।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में जमीन विवाद में हुआ खूनखराबा, युवक की कर दी हत्या

चंपाई सोरेन ने कहा—

* “आदिवासियों की पुश्तैनी जमीन को बिना अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी किए बड़े उद्योगों के हवाले किया जा रहा है।”

* “टाटा जैसे औद्योगिक घराने हजारों हेक्टेयर जमीन ले चुके हैं, लेकिन बदले में आदिवासी समाज को क्या मिला?”

* “महाजनी व्यवस्था पहले जमीन छीनती थी, अब वही काम दान पत्र कर रहा है।”

उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई आदिवासी महिला गैर-आदिवासी से विवाह करती है तो उस पर समाज की आपत्ति नहीं है, लेकिन बाद में जाति प्रमाणपत्र बनवाकर आरक्षण का लाभ लेना गलत है।

 पेसा कानून पर हमला

पूर्व सीएम ने कहा कि पेसा लागू न करना आदिवासी समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए वे हर संघर्ष में खड़े रहेंगे।

बुद्धिजीवियों की आवाज़

इस महा दरबार में इनकम टैक्स की एडिशनल कमिश्नर एवं पंचायत राज विभाग की पूर्व निदेशक निशा उरांव ने कहा कि हाईकोर्ट ने पेसा लागू करने का आदेश दिया है, लेकिन सरकार टालमटोल कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुभाशीष रशिक सोरेन, प्रो. ज्योतिंद्र बेसरा, प्रो. बापी सोरेन, विजय कुजूर सहित कई बुद्धिजीवियों ने भी सभा को संबोधित किया। यह आयोजन आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा की ओर से किया गया, जिसमें झारखंड, बंगाल और ओडिशा के हजारों माझी बाबा और बुद्धिजीवी शामिल हुए।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply