Home > Jamshedpur > क्रिकेट मैच खेलेंगे लेकिन सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान नहीं जाने देंगे : कुलबिंदर सिंह का केंद्र पर हमला

क्रिकेट मैच खेलेंगे लेकिन सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान नहीं जाने देंगे : कुलबिंदर सिंह का केंद्र पर हमला

Jamshedpur : क़ौमी सिख मोर्चा (Jamshedpur Sikh Community News) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने केंद्र सरकार पर सिख विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को वीज़ा देने से इनकार कर दिया है, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम को दुबई में पाकिस्तान टीम के साथ मैच खेलने की अनुमति दी गई है। ( Jamshedpur Sikh Community News)

उन्होंने सवाल उठाया कि जब क्रिकेट खेला जा सकता है तो सिख श्रद्धालु गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान जाकर परंपरा क्यों नहीं निभा सकते? कुलबिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि यह फैसला आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे हैं, के प्रभाव में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में आदिवासी महादरबार में गरजे पू्र्व CM चंपाई सोरेन, भोगनाडीह में 22 दिसंबर को बड़ी बैसी का एलान+VDO

उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रभक्ति की छद्म भावना परोस रही है और पंजाब में हार का बदला सिख समुदाय से लिया जा रहा है। कुलबिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलवामा, पठानकोट, पहलगाम समेत कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित हमले होते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट मैच की अनुमति दी जाती है।

अधिवक्ता ने 5 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को होने वाली गुरु नानक जयंती का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मानवता और एक ईश्वर की संतान का संदेश देने वाले महान गुरु की शिक्षाओं की अनदेखी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को कठपुतली बताते हुए कहा कि निजी फायदे के लिए ये सिखों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply