Home > Crime > बिष्टुपुर नॉर्दर्न टाउन में हुए लूटकांड का खुलासा, ऑटो चालक व खलासी गिरफ्तार+VDO

बिष्टुपुर नॉर्दर्न टाउन में हुए लूटकांड का खुलासा, ऑटो चालक व खलासी गिरफ्तार+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नॉर्दर्न टाउन में हुई लूट (Bistupur Loot Case) की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। 10 दिसंबर को मानगो के शंकोसाई रोड नंबर-5 के रहने वाले नंदलाल के साथ लूट की यह वारदात मोतीलाल नेहरू स्कूल के पास हुई थी।

पीड़ित नंदलाल टाटानगर रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर शाम के टाइम अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान, ऑटो चालक और उसके खलासी ने सुनसान प्लेस पर ऑटो रोककर चाकू की नोक पर नंदलाल से मोबाइल फोन और ₹500 नकद लूट लिए।

इसे भी पढ़ें – देवनगर शेखर सांडिल हत्याकांड का खुलासा: मां-बहन को गाली देने पर पड़ोसी ने गोली मार कर किया था कत्ल, तीन आरोपी जेल भेजे गए+VDO

एसपी सिटी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले (Bistupur Loot Case) की इंक्वायरी के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लूटे गए मोबाइल को ट्रैक किया। टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर ऑटो ड्राइवर सरफराज अंसारी और खलासी शेख सुल्तान को अरेस्ट किया गया। दोनों आरोपी चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली के के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर‌ में दो अधिवक्ताओं के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, 15 दिसंबर को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे एडवोकेट्स

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया है। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply