Home > Crime > गैंग्स आफ वासेपुर का असली फैजल खान डिमना एमजीएम अस्पताल में भर्ती, धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान की जेल में बिगड़ी तबीयत+VDO

गैंग्स आफ वासेपुर का असली फैजल खान डिमना एमजीएम अस्पताल में भर्ती, धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान की जेल में बिगड़ी तबीयत+VDO

जमशेदपुर : धनबाद का कुख्यात अपराधी फहीम खान (Gangs Of Vasepur Fahim) , जो घाघीडीह केंद्रीय कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

27 अगस्त को भी उसकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे रांची के रिम्स ले जाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसी दिन वापस घाघीडीह जेल शिफ्ट कर दिया गया था।

डॉक्टरों की मानें तो फहीम खान (Gangs Of Vasepur Fahim) लंबे समय से बीमार है। उसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, सांस लेने में दिक्कत और पेट संबंधी समस्याएं हैं। इसी कारण समय-समय पर उसे इलाज की जरूरत पड़ती रहती है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान, बोले- RIMS-2 पर राजनीति न करे भाजपा+VDO

शुक्रवार को दोबारा तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत निर्णय लेते हुए उसे एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रख रही है। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

गौरतलब है कि फहीम खान करीब दो साल तक धनबाद जेल में रहा। इसके बाद 2013 में उसे घाघीडीह जेल शिफ्ट किया गया। अपराध जगत में उसका नाम धनबाद के सबसे कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल है।

जेल प्रशासन का कहना है कि किसी भी कैदी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं बरती जाती और समय पर इलाज की पूरी व्यवस्था की जाती है। गौरतलब है कि गैंग्स ऑफ़ वासेपुर फिल्म फहीम खान पर ही बनाई गई है। फिल्म में फहीम खान को फैजल खान के तौर पर दिखाया गया है। गौरतलब है कि फहीम खान पर हत्या और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे चल रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से उसे जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में रखा गया है। इसके पहले भी कई बार फहीम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

You may also like
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply