Home > Crime > कपाली में मासूम की मौत से मचा कोहराम, खुले सेप्टिक टैंक ने ली जान

कपाली में मासूम की मौत से मचा कोहराम, खुले सेप्टिक टैंक ने ली जान

Jamshedpur : मानगो से सटे कपाली क्षेत्र के डेमडुबी इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे (Kapali Boy Accident) ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गैलेक्सी पब्लिक स्कूल का चार वर्षीय छात्र उस्मान गनी अपनी दादी के घर गया था। वहां किसी को न पाकर वह अकेले लौटने लगा। इसी दौरान घर के पास बने कंस्ट्रक्शन साइट पर खुले पड़े सेप्टिक टैंक में उसका पैर फिसल गया और वह अंदर गिर पड़ा। बारिश का पानी भरे होने के कारण मासूम की मौके पर ही डूबकर मौत (Kapali Boy Accident) हो गई।

करीब आधे घंटे तक किसी को इस हादसे की भनक नहीं लगी। बाद में खोजबीन के दौरान जब बच्चे को टैंक से निकाला गया और आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर जैसे ही फैली, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरा क्षेत्र शोक व आक्रोश में डूब गया।

इसे भी पढ़ें – जादूगोड़ा में विवाहिता की हत्या, पति,ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सेप्टिक टैंक पिछले छह महीने से खुला पड़ा था, लेकिन ठेकेदार और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों ने इसे ढकने की कोई कोशिश नहीं की। लोगों ने प्रशासन और एजेंसियों से मांग की है कि इलाके के सभी खुले गड्ढों को तुरंत ढका जाए, ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जान न जाए। परिजनों ने भी जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस दर्दनाक हादसे ने कपाली और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। अब सवाल यह है कि आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा। फिलहाल प्रशासन जांच में जुटा है, लेकिन स्थानीय लोग चाहते हैं कि इस घटना से सबक लिया जाए और झारखंड में ऐसी लापरवाहियों पर तुरंत रोक लगे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply