Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में बेली बोधन वाला, स्वर्ण रेखा व बड़ौदा घाट जर्जर, दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन कराए मरम्मत

जमशेदपुर में बेली बोधन वाला, स्वर्ण रेखा व बड़ौदा घाट जर्जर, दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन कराए मरम्मत

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति से 13 नई समितियां जुड़ीं, मीटिंग में तैयारियों पर विस्तृत चर्चा

Jamshedpur News : भालूबासा स्थित होटल मिस्टी इन में बुधवार को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति (Jamshedpur Durga Puja Committee) की कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने की, जबकि संचालन महासचिव आशुतोष सिंह ने किया।

आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत, अनुमोदित

Jamshedpur Durga Puja Committee की बैठक में अंकेक्षक प्रदीप दास ने विगत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

इसे भी पढ़ें – 26 अगस्त को जमशेदपुर पहुंचेगी शहीदी यात्रा, लोगों से आतिशबाजी से बचने व पुष्प वर्षा से श्रद्धा प्रकट करने की अपील

बारिश और घाट की चुनौतियां

सदस्यों ने माना कि इस वर्ष अधिक वर्षा के कारण चुनौतियां बढ़ी हैं। कई पूजा स्थल पूजा योग्य नहीं हैं, सड़कें जर्जर हैं और विसर्जन घाटों स्वर्णरेखा घाट, बेली बोधन घाट और बड़ौदा घाट की मरम्मत की आवश्यकता है। समिति ने जिला प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेने का अनुरोध किया।

 13 नई समितियां जुड़ीं

इस वर्ष 13 नई पूजा समितियां केंद्रीय समिति से जुड़ी हैं। मानगो फ्लाईओवर निर्माण से प्रभावित समितियों के स्थल की समस्या पर भी चर्चा हुई।

प्रशासन से सहयोग की उम्मीद

समिति ने पिछले वर्ष जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस बार भी प्रशासन आवश्यक सहयोग देगा। बढ़ती समितियों की संख्या को देखते हुए नए विसर्जन घाटों के निर्माण की जरूरत पर जोर दिया गया

आगामी बैठक और प्रशासन से वार्ता

यह तय किया गया कि 23 अगस्त को शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियां बैठक में भाग लेंगी। साथ ही प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिला प्रशासन से मुलाकात करेगा।

सुझाव और धन्यवाद ज्ञापन

बैठक में रामबाबू सिंह ने सुझाव दिया कि प्रशासन एवं सरकार के सभी निर्देश समय पर समितियों तक पहुंचाए जाएं ताकि भ्रम की स्थिति न बने। बैठक का समापन कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

मौजूद सदस्य

बैठक में उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, परमात्मा मिश्रा, गौतम प्रसाद, चमनदीप , धर्मेंद्र प्रसाद सहित समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply