Jamshedpur : (Jharkhand Congress) कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मंगलवार को एक पत्र जारी कर महाराष्ट्र की सामाजिक कार्यकर्ता जीनल निकुंज गाला जैन को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। (Jharkhand Congress)
इस नियुक्ति की जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने दी। उन्होंने कहा कि जीनल गाला के नेतृत्व में झारखंड में अल्पसंख्यक विभाग को नई दिशा मिलेगी। उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता का लाभ राज्य को मिलेगा। उन्होंने बताया कि जीनल जल्द ही झारखंड का दौरा करेंगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगी। उनके स्वागत की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं और झारखंड में उनके आगमन को ऐतिहासिक बनाने की योजना है।
इसे भी पढ़ें – दलमा में होगी सफारी टूरिज्म व्यवस्था, 90 लाख की लागत से खरीदे गए छह वाहन
Jharkhand Congress : जीनल की नियुक्ति पर जमशेदपुर में खुशी

Jharkhand Congress: जीनल निकुंज गाला
जीनल निकुंज गाला जैन की नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी जताई है। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष जेडी तिग्गा, अब्दुल करीम अंसारी, महमूद अली, महासचिव जैतून जॉन, अजय जैन, हसनैन आलम, अरशद उल कादरी, रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान, प्रदेश सचिव गुलाम सरवर, विकास जैन, मोहम्मद असलम और मोहम्मद सलीम शामिल है।