Home > Jamshedpur > Jamshedpur Sofiya Quraishi Protest: सेना के सम्मान के लिए साकची चौक पर भाजपा मंत्री का पुतला दहन, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन+ वीडियो

Jamshedpur Sofiya Quraishi Protest: सेना के सम्मान के लिए साकची चौक पर भाजपा मंत्री का पुतला दहन, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन+ वीडियो

Jamshedpur (Jharkhand) : ( Jamshedpur Sofiya Quraishi Protest) पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने शनिवार को साकची गोलचक्कर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत भाजपा के मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक मंत्री के विवादित बयान के खिलाफ पुतला दहन किया गया। इस विरोध का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया। (Jamshedpur Sofiya Quraishi Protest)

प्रदर्शन के दौरान आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना का अपमान किया है। कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध दिया गया बयान न केवल सेना का अपमान है, बल्कि हर देशभक्त और सैनिक के सम्मान पर चोट है। आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि यह बयान भाजपा की सोच और नीयत को उजागर करता है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Mango Export : अमेरीका में बिकेगा पटमदा का आम, सैंपल के लिए गया कोलकाता 

Jamshedpur Sofiya Quraishi Protest :  वीर महिला अधिकारी हैं सोफिया

Jamshedpur Sofiya Quraishi Protest: साकची में कांग्रेस कार्यकर्ता

Jamshedpur Sofiya Quraishi Protest: साकची में कांग्रेस कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी एक वीर महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। ऐसे समय में देश की सुरक्षा में लगी सेना के खिलाफ बयान देना राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाता है।आनंद बिहारी दुबे ने कहा, “सेना में कोई जाति या धर्म नहीं होता, वहां सिर्फ भारत माता होती है। जिस महिला के परिवार के कई सदस्य सेना में रह चुके हों, उनके खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी घोर निंदनीय है।” उन्होंने भाजपा पर तिरंगा यात्रा को दिखावा करार देते हुए कहा कि यदि भाजपा वास्तव में देशभक्ति का सम्मान करती तो ऐसे नेताओं को मंत्री पद से हटाकर पार्टी से बाहर कर देती।

इस मौके पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें संजय चौधरी, शफी अहमद खान, राकेश तिवारी, अपर्णा गुहा, रजनीश सिंह, सुनीता ओझा, मनोज सिंह, अली रजा खान, शाहनवाज अहमद, पवन कुमार बबलू, जफर अहमद सहित कई वरिष्ठ नेता और महिला कार्यकर्ता शामिल थीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में भारतीय सेना की वीरता को सलाम किया और कहा कि पूरे देश को अपनी बेटियों पर गर्व है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply